Friday, July 17, 2020

प्रदूषण की समस्या

प्रदूषण की समस्या / पर्यावरण संरक्षण / पर्यावरण बचाव अभियान 


भूमिका :-  मानव ने जब आँखे खोली तो उसने अपने चारो ओर उज्जवल प्रकाश , निर्मल जल और स्वच्छ वायु का वरदान पाया |  वन प्रदेशो की मनोहर हरियाली में उसने जीवन के मधुरतम सपने देखे | उनका पेड़ -पौधो से, फल ,फूलो से , चहकते पक्षियों से, प्रभात और संध्या कल से नित्य का संबंध था | प्रक़ति के आँगन में खेलते हुए उसने पाया पुस्ट, निरोग शरीर और उत्साह -उल्लास से लबालब तनावहीन मानस | किन्तु धीरे -धीरे उनके मन में प्रकति पर शासन करने की लालसा जगी | 

प्रदुषण के प्रकार:- 


 जल प्रदुषण-



जल मानव - जीवन के लिए परम आवश्यक पदार्थ है | जल के परम्परा स्रोत है -कुएं , तालाब ,नदी  तथा वर्षा का जल | प्रदूषण ने इन सभी स्रोतों को दूषित कर दिया है | औद्योगिक प्रगति के साथ -२ हानिकारक कचरा और रसायन बिना सोचे समझे जल स्रोतों में मिला रहे है | 

वायु प्रदुषण-

वायु भी जल जितना ही अवसायक पदार्थ है | शास के साथ वायु निरन्तर शरीर में जाती है | आज शुद्ध वायु का मिलना भी कठीन हो गया है | वाहनों ,कारखानों और सडते हुए औद्योगिक कचरे ने वायु में भी जहर भर दिया है | 

ध्वनी प्रदुषण- 


आज मानव को ध्वनी के प्रदुषण को भी भोगना पद रहा है | अप्रिय ध्वनिया मनुष्य के मानसिक संतुलन को बिगड़ती है और उनकी कार्यक्षमता को भी कुप्रभावित करती है | वैज्ञानिक और औद्योगिक प्रगति की कृपा के फलस्वरूप आज मनुष्य अप्रीय, असहनीय और श्रवणशक्ति को क्षीण करने वाली ध्वनियो के समुद्र में रहने को मजबूर हैं | आकाश में वायुयानों की कानफोड़ ध्वनियो, धरती पर वाहनों, यंत्रो और संगीत का मुक्त दान करने वाले ध्वनि विस्तारको का शोर आदि सब मिलकर मनुष्य को भरा बना रहे हैं | 

निवारण :-

प्रदुषण ऐसा रोग नही है कि जिसका कोई उपचार नहीं हैं | इसका पूर्ण रूप से उन्मूलन न भी हो सके तो इसे हानिकारक सीमा तक नियंत्रित किया जा सकता है | इसके लिए कुछ कढोर, अप्रिय और असुविधाजनक उपाय भी अपनाने पड़ेगे | 
  • प्रदुषण फैलाने वाले सभी उद्योगो को बस्तियों से सुरक्षित दुरी पर ही स्थापित और स्थानातरित किया जाना चाहिए | उद्योग से निकलने वाले कचरे और दुषित जल को निष्क्रिय करने के उपरांत ही विसर्जित करने के कठोर आदेश होने चाहिए | 
  • ध्वनि  प्रदुषण से मुक्ति भी तभी मिलेगी जब कि वाहनों का अँधा-धुंध प्रयोग रोका जाए | हवाई अड्डे  बस्तियों से दूर बने और वायु मार्ग भी बस्तियों के ठीक ऊपर से न गुजरे | रेडियो, टेप तथा लाउडस्पीकरो को मंद ध्वनियो से बचाया जाये | 

No comments:

Post a Comment

What is the name of Indian prime minister ? (2021)

 What is the name of Indian prime minister ? (2021) 1.Rahul Gandhi 2.   Narendra Damodardas Modi 3.  Manmohan Singh 4. None of them don'...